23 Apr 2024, 20:42:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राहुल बोले-‘कर्म का फल तो मिलता है’

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 6 2021 2:32PM | Updated Date: Apr 6 2021 2:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नयी दिल्ली।  कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में भगवद्गीता और रामचरित मानस की तर्ज पर ‘कर्म’ का उल्लेख करते हुए आज राफेल लड़ाकू विमान सौदे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा और कहा कि जो कर्म करोगे उसका फल अवश्य भुगतना पड़ेगा।

राफेल लड़ाकू विमान सौदे में फ्रांस के एक मीडिया संस्थान के भारत के एक बिचौलिया को रिश्वत देने के मामले का खुलासा होने के बाद कांग्रेस सरकार पर आक्रामक हो गयी है और पार्टी ने इस संबंध में सोमवार को विशेष प्रेस कांफ्रेंस कर श्री मोदी से देश की जनता को स्पष्टीकरण देने और असलियत बताकर इस पूरे प्रकरण की व्यापक जांच कराने की मांग की थी। गांधी ने राफेल प्रकरण में हुए इस नये खुलासे को लेकर सरकार पर हमला करते हुए ट्वीट किया ‘‘कर्म- किये कराये का बही खाता। इससे कोई नहीं बच सकता।’’ 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »