19 Apr 2024, 06:16:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

Mini Lockdown: महाराष्ट्र के बाद दिल्ली में भी लगेगा Night Curfew

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 6 2021 12:30PM | Updated Date: Apr 6 2021 12:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है। देश में कोरोना एक बार फिर बेकाबू हो गया है। देश की राजधानी दिल्ली भी इससे अछूता नहीं है। दिन प्रति दिन संक्रमियों की संख्या बढ़ती जा रही है। राजधानी दिल्ली के हालात भी चिंताजनक हैं। लोगों से कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन करने की अपील की जा रही है लेकिन फिर भी तमाम लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। ऐसे में महाराष्ट्र के बाद अब दिल्ली सरकार भी सख्त कदम उठा सकती है।कोरोना के कहर को देखते हुए कई राज्यों ने लॉकडाउन, वीकेंड लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू जैसे कड़े प्रतिबंध लगा रखे हैं। दिल्ली में फिलहाल किसी भी तरह की पाबंदी नहीं लगाई गई है। 
 
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली सरकार नाइट कर्फ्यू लगाने के प्रस्ताव पर विचार कर रही है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी है। एक सरकारी अधिकारी ने बताया, ‘कर्फ्यू लगाने के प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा है। इस पर विस्तार से बातचीत चल रही है, साथ ही कर्फ्यू के समय पर भी विचार किया जा रहा है, कर्फ्यू का वक्त रात दस बजे से सुबह पांच बजे तक का हो सकता है।
 
 
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा था कि दिल्ली संक्रमण की चौथी लहर का सामना कर रही है पर लॉकडाउन लगाने का अभी कोई विचार नहीं है। हालांकि दिल्ली में सख्ती लगातार बरती जा रही है। नियम तोड़ने पर जुर्माना, यहां तक कि FIR तक दर्ज हो रही हैं। कई रेस्तरां और होटलों पर कार्रवाई भी की गई है. साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर थूकने और मास्क नहीं पहनने पर भी जुर्माना वसूला जा रहा है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »