24 Apr 2024, 00:46:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कश्मीर: आपत्तिनजक सामग्री के साथ आतंकवादियों का सहायक गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 5 2021 2:57PM | Updated Date: Apr 5 2021 2:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर इलाके में सुरक्षा बलों ने सोमवार को आतंकवादियों के एक सहायक को गिरफ्तार करके उसके पास से आपत्तिजनक सामग्री बरामद कर ली। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुख्ता खुफिया सूचना के आधार पर सोपोर में मॉडल टाउन में एक संयुक्त जांच केन्द्र स्थापित किया गया जहाँ पुलिस, 22 राष्ट्रीय राइफल्स और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की 179 बटालियन के जवान तैनात किये गये।
 
उन्होंने बताया कि आतंकवादी संगठन ह्यद रेजिस्टेंस फ्रंटह्ण से जुड़े आतंकवादियों के सहायक इशान उल हक खांडे को जांच केन्द्र पर रोका तो उसके पास आपत्तिजनक सामग्री और आतंकवादी संगठन का लेटर पैड बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी को तत्काल हिरासत में ले लिया गया और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और इस मामले में जाँच भी शुरू कर दी गयी है। उन्होंने बताया कि इस मामले में आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां की जायेंगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »