24 Apr 2024, 13:38:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

डीआरडीओ ने विकसित की मिसाइल रोधी प्रौद्योगिकी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 5 2021 2:49PM | Updated Date: Apr 5 2021 2:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने नौसैनिक जलपोतों को दुश्मन के मिसाइल हमले से बचाने के लिए स्वदेशी उन्नत प्रौद्योगिकी विकसित की है। उन्नत शॉफ प्रौद्योगिकी की मदद से राकेट के तीन तरह के संस्करण विकसित किये गये हैं जो छोटी दूरी, मध्यम दूदी तथा लंबी दूरी के होंगे और इन्हें नौसेना की जरूरत के अनुसार विकसित किया गया है। इस उपलब्धि को आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक और बड़ा कदम बताया जा रहा है। नौसेना ने हाल ही में राकेट के इन तीनों संस्करण का अरब सागर में परीक्षण किया था और इनके परिणाम संतोषजनक पाये गये थे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और डीआरडीओ के अध्यक्ष डॉ. जी सतीश रेड्डी ने वैज्ञानिकों की टीम को इस सफलता के लिए बधाई दी है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »