28 Mar 2024, 19:06:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इंडोनेशिया और तिमोर लेस्ते में बाढ़ से 50 से अधिक लोग मरे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 5 2021 2:38PM | Updated Date: Apr 5 2021 2:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जकार्ता। इंडोनेशिया और तिमोर लेस्ते में अचानक आयी बाढ़ और भूस्खलन से 50 से अधिक लोगों की मौत हो गयी है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार लगातार बारिश से जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। बाढ़ का पानी बांधों के ऊपर से बह रहा है जिससे द्वीप के हजारों लोग पानी में फँस गये हैं। पूर्वी इंडोनेशिया के फ्लोरेस द्वीप से पड़ोसी देश तिमोर लेस्ते में भी बाढ़ का पानी आ गया है। राहत-बचाच के कार्य तेज कर दिये गये हैं और लोगों को बचाने के प्रयास किये जा रहे हैं।
 
अधिकारियों ने कहा है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। वही इंडोनेशिया के आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता रादिया जति ने संवाददाताओं को बताया कि चार उप जिले और सात गांव बाढ़ के पानी से प्रभावित हुए हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र से मिली रिपोर्टों के आकलन के बाद पाया गया है कि 41 लोग मारे गये हैं और 27 लोग लापता है। बाढ़ जनित हादसों में नौ लोग घायल हुए हैं। पूर्वी फ्लोरेस के वरिष्ठ अधिकारी अगस्टिनस पेयाँग बोली ने कहा कि उनके नगर निगम क्षेत्र में 60 लोग मारे गये हैं। इंडोनेशिया के राष्ट्रीय अधिकारियों ने हालांकि फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं की है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »