29 Mar 2024, 16:04:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पेट्रोल- डीजल के दाम में छठवें दिन भी कोई बदलाव नहीं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 5 2021 11:57AM | Updated Date: Apr 5 2021 12:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बावजूद घरेलू स्तर पर आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार छठवें  दिन  बदलाव नहीं हुआ। इससे पहले मंगलवार को  पेट्रोल 22 पैसे और डीजल 23 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ था। दिल्ली में मंगलवार को पेट्रोल प्रति लीटर 22 पैसे कम हो कर 90.56 रुपये प्रति लीटर और डीजल भी  23 पैसे कम हो कर 80.87 रुपये प्रति लीटर पर आ गया था।
 
तेल विपणन करने वाली कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार सोमवार को  पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव  नहीं किया गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार सिंगापुर में आज कच्चे तेल के भाव में फिर से नरमी देखी गई है लेकिन अभी भी  लंदन ब्रेंट क्रूड 64 डॉलर प्रति बैरल के पार बना हुआ है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »