28 Mar 2024, 14:23:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में 22 जवान शहीद, 31 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 5 2021 12:05AM | Updated Date: Apr 5 2021 12:05AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के तर्रेम थाना क्षेत्र के सघन जंगल में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में 22 जवान शहीद हुए हैं और 31 घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है। एक जवान अब भी लापता है। बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुन्दरराज पी ने आज यहां विमानतल पर पत्रकारों से चर्चा में कहा कि कल संबंधित क्षेत्र में जिला रिजर्व पुलिस बल, स्पेशल टास्क फोर्स, कोबरा बटालियन और केन्द्रीय सुरक्षा बल के जवानों की संयुक्त टीम नक्सलियों की तलाश में पहुंची थी। पहाड़ी क्षेत्र में कल दोपहर इस इलाके में मुठभेड़ शुरू हुयी, जो तीन से चार घंटे तक चली। इस वजह से 22 जवान शहीद हुए और 31 जवान घायल हो गये। एक जवान लापता है।

शहीद जवानों में जिला रिजर्व पुलिस बल के 08, स्पेशल टास्क फोर्स के 06, कोबरा बटालियन के 07 तथा बस्तर बटालियन का 01 जवान शामिल है। कोबरा 210 बटालियन का जवान राकेश सिंह लापता है, जिसकी तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि 13 गंभीर रूप से घायल जवानों को बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रायपुर रवाना किया गया है तथा 18 जवानों का उपचार जिला अस्पताल बीजापुर में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नक्सली दस हथियार लूट कर ले गये, जिनमें सात एके 47, दो इन्सास तथा एक एलएमजी रायफल शामिल है।

पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बल द्वारा भी नक्सलियों को भारी नुकसान पहुंचाया गया है। एक महिला माओवादी कमांडर का शव, इन्सास रायफल के साथ बरामद किया गया, जिसकी शिनाख्त माड़वी वनोजा के नाम से हुयी। उन्होंने दावा किया है कि इस घटना में बारह माओवादी नक्सलियों के मारे जाने की खबर है तथा सोलह से अधिक माओवादी गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें सूचना मिली है कि मारे गये माओवादी और घायलों को नक्सली अपने साथ ले जाने में सफल रहे। सुन्दरराज ने बताया कि इलाके में सर्चिंग अभियान तेज किया जायेगा और कुछ इलाकों में सर्चिग जारी है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »