29 Mar 2024, 19:37:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सोनिया ने नक्सली हमले में 22 जवानों की शहादत पर जताया गहरा शोक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 4 2021 7:18PM | Updated Date: Apr 4 2021 7:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने छत्तीसगढ़ के बीजापुर क्षेत्र में नक्सली हमले में अर्द्धसैनिक बलों के 22 जवानों के शहीद होने पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए लापता जवानों के शीघ्र लौटने की कामना की है। सोनिया गांधी ने रविवार को यहां जारी एक बयान में कहा कि पूरा देश अपने जवानों की शहादत को नमन करता है। उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि दी और परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और कहा कि देश अपने इन बहादुर जवानों की शहादत का हमेशा ऋणी रहेगा। उन्होंने नक्सली हमले में लापता जवानों के सुरक्षित होने और उनके जल्दी घर लौटने तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है! कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा के हम अभी नक्सलवाद की समस्या को नहीं सुलझा पाए उम्मीद जताई कि छत्तीसगढ़ सरकार नक्सलवाद का मुकाबला कर रही केंद्रीय बलों के जवानों को पूरी सहायता उपलब्ध कराएगी

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »