17 Apr 2024, 00:43:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

यमन के प्रवासी केन्द्र में लगी आग, 8 मरे, 170 झुलसे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 8 2021 5:28PM | Updated Date: Mar 8 2021 5:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सना। यमन की राजधानी सना के एक प्रवासी निरोग सुविधा  केन्द्र में आग लगने से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गयी और 170 से अधिक झुलस गए। मध्य एशिया और उत्तर अफ्रीका के लिए प्रवास के लिए  अंतर्राष्ट्रीय संगठन (ओईओएम) के क्षेत्रीय कार्यालय ने सोमवार को यह जानकारी दी। रविवार को हाउती विद्रोहियों द्वारा चलाए जा रहे इस केन्द्र में अचानक से आग लग गयी। केन्द्र में आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चला है।
 
आईओएम क्षेत्रीय कार्यालय ने रविवार देर रात ट्वीट किया, ‘‘सना में  प्रवासी हिरासत सुविधा केन्द्र में आग लगने पर हमें शरणार्थियों और गार्डों  की मौत पर गहरा दुख हुआ। आग में आठ लोगों की मौत हो गयी हालांकि हताहतों  की संख्या बढ़ सकती है। पीड़तिों के परिवार और सभी घायल लोगों के प्रति  हमारी संवेदना।’’ संगठन ने कहा कि दुर्घटना में 170 से अधिक झुलसे लोगों  को चिकित्सा सहायता प्रदान की जा रही है, जिनमें से 90 की हालत गंभीर बनी  हुई है।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »