19 Apr 2024, 10:25:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

लोकतंत्र में सरकार किसानों के खिलाफ कानून नहीं बना सकती : तोमर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 25 2021 6:55PM | Updated Date: Feb 25 2021 6:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश में चल रहे किसान आन्दोलन के बीच कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने गुरुवार को कहा कि लोकतंत्र में कोई भी सरकार किसानों के खिलाफ कानून बनाने की हिमाकत नहीं कर सकती। तोमर ने पूसा में कृषि विज्ञान मेला के उद्घाटन के बाद आयोजित समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार ने किसानों की आय में वृद्धि और उनकी पैदावार को उचित मूल्य दिलाने को लेकर कृषि सुधार कानून बनाये हैं। 

पहले किसानों को मंडियों में अपनी पैदावार बेचने को बाध्य होना पड़ता था और उन्हें कर भी देना पड़ता था जबकि अब वे अपने उत्पाद कहीं भी और किसी भी कीमत पर बेचने को स्वतंत्र हैं। इसके अलावा मंडी के बाहर फसलों के बेचने पर उन्हें कर भी देना नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि आन्दोलनकारी किसान मंडी में कर लगाने वाले राज्यों को लेकर चर्चा नहीं करते। यह न्याय संगत नहीं है। लोकतंत्र में अभिव्यक्ति की आजादी की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि कुछ लोग सुबह सो कर उठने के बाद मोदी सरकार को कोसने लगते हैं। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »