18 Apr 2024, 21:17:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मुख्यमंत्री गहलोत ने मोदी सरकार पर लगाया ये बड़े आरोप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 24 2021 12:29AM | Updated Date: Jan 24 2021 12:30AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह विभिन्न राज्यों में विपक्षी सरकारों को अस्थिर करने के लिये केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है।

केरल में आगामी विधानसभा चुनावों के लिये ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के मुख्य पर्यवेक्षक नियुक्त किये गए गहलोत ने यहां कहा कि लोगों के कड़े विरोध की वजह से राजस्थान इससे उबर पाया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा लोकतंत्र को "बर्बाद" कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भगवा दल "कांग्रेस मुक्त भारत" का लक्ष्य बना रहा है जिसका विरोध किया जाना चाहिए। दो अन्य एआईसीसी पर्यवेक्षकों- गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री लुईजिन्हो फलेरियो और कर्नाटक के पूर्व उप मुख्यमंत्री जी परमेश्वर- के साथ यहां पहुंचे गहलोत ने शनिवार सुबह यहां विधायकों व सांसदों से मुलाकात की। एआईसीसी नेता के सी वेणुगोपाल ने कहा कि उम्मीदवारों के चयन का एकमात्र पैमाना उनकी योग्यता है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »