19 Apr 2024, 00:50:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

BJP सांसद का विवादित बयान - किसान आंदोलन में AK-47 लेकर बैठे हैं आतंकी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 21 2021 12:41PM | Updated Date: Jan 21 2021 12:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन का आज 55वां दिन है। किसानों के इस शांत आंदोलन की ‘ताकत’ भी लगातार बढ़ती जा रही है। ठंड की परवाह किए बिना हरियाणा, पंजाब, यूपी, राजस्थान समेत अन्य राज्यों से किसानों के जत्थे रसद के साथ लगातार धरनास्थल पर पहुंच रहे हैं। इस बीच राजस्थान की भाजपा सांसद जसकौर मीणा का विवादित बयान सामने आया है। 
 
जसकौर मीणा ने कहा कि किसान आंदोलन में आतंकी एके-47 लेकर बैठे हैं, जो खालीस्तानी हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को युगपुरुष बताते हुए कहा कि वे देश को बदलना चाहते हैं। उनके मुताबिक, कृषि कानून देश को बदलने की दिशा में एक बड़ा कदम हैं, लेकिन खालीस्तानी देश को आगे नहीं बढ़ने देना चाहते। मीणा से यह बात अपने संसदीय क्षेत्र दौसा में एक शिलान्यास समारोह के दौरान कही। राजस्थान में भी नए कानूनों का विरोध हो रहा है।
 
बता दें कि अब तक किसान संगठनों की सरकार के साथ 10 बैठकें हो चुकी हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। 20 जनवरी की वार्ता भी बेनतीजा रही है। गौरतलब है कि आंदोलनकारी किसान 28 नवंबर से दिल्ली की बॉर्डर पर डेरा डाले हुए हैं। साथ ही किसानों ने 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली करने का ऐलान किया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »