28 Mar 2024, 18:15:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

राष्ट्रपति के तौर पर अंतिम संबोधन में बोले ट्रंप, हमने नया अमेरिका बनाया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 20 2021 7:36PM | Updated Date: Jan 20 2021 7:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुनिया की सबसे बड़ी ताकतों में शुमार संयुक्त राज्य अमेरिका में बुधवार को आधिकारिक रूप से सत्ता रिपब्लिकन के हाथ से निकलकर डेमोक्रेट्स के पास चली जाएगी। चयनित राष्ट्रपति जो बाइडन कुछ घंटो में अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति के तौर पर पद की शपथ ग्रहण करेंगे। 

बीते दिनों निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों द्वारा अमेरिकी संसद कैपिटल हिल में किए गए प्रदर्शन के बाद स्थिति को लेकर खास सतर्कता बरती जा रही है। इसे लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। यहां जानिए जो बाइडन के शपथ ग्रहण समारोह से संबंधित सभी अपडेट्स।

ट्रंप ने राष्ट्रपति के तौर पर अपने अपने अंतिम संबोधन में अपने परिवार पर ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद अपने बच्चों को धन्यवाद दिया और कहा कि इन्होंने शानदार तरीके से काम किया। अपनी पत्नी को लेकर उन्होंने कहा कि मेलानिया बहुत लोकप्रिय रहीं। 

ट्रंप ने अपने संबोधन में कहा, 'हमारा कार्यकाल आम सरकारों जैसा नहीं था। हमने नया अमेरिका बनाया। हमने अमेरिकी फौज को नई पहचान दी। हमने स्पेस फोर्स बनाई, जो आम बात नहीं है। हमने महामारी को नियंत्रित करने में काफी काम किया, हालांकि अब यह तेजी से बढ़ रही है।'

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »