25 Apr 2024, 09:23:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

BMC चुनाव से पहले उद्धव, पवार और अखिलेश को एक मंच पर लाने की कोशिश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 19 2021 6:54PM | Updated Date: Jan 19 2021 6:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। 2022 के मुंबई महानगर पालिका चुनाव के जंग की तैयारी अभी से शुरू हो चुकी है। भाजपा ने इसबार पूर्ण बहुमत लाने का दावा किया है तो 25 साल से भी ज्यादा समय से बीएमसी पर राज करने वाली शिवसेना ने भी अपनी कमर कस ली है। उधर महाविकास आघाडी एक साथ चुनाव लड़ेगी या नहीं यह तय नहीं है लेकिन, मुंबई मनपा चुनाव और यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और राकांपा अध्यक्ष शरद पवार को एक मंच पर लाने का प्रयास पूर्व सांसद रामचरित्र निषाद ने शुरू किया है।

भाजपा से यूपी के मछली शहर सीट से पूर्व सांसद रहे निषाद ने अपने निजी मुंबई प्रवास के दौरान इसकी जानकारी देते हुए कहा कि उत्तर भारतीय अब समझदार हो गए हैं। वह भाजपा के बहकावे में नहीं आएंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में उत्तर भारतीय समाज उस महागठबंधन के साथ जाएगा, जहां उसकी चिंता की जाएगी। रामचरित्र निषाद ने इसी सिलसिले में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात भी की।

निषाद ने बताया कि महाराष्ट्र की महाविकास आघाड़ी सरकार को समाजवादी पार्टी के विधायकों का समर्थन है। 2022 में होने वाले मुंबई मनपा चुनाव में सपा मजबूती से चुनाव लड़ेगी। सपा चाहती है की बीएमसी में महाविकास आघाड़ी एक साथ चुनावी मैदान में उतरे जिसका एक हिस्सा सपा भी रहेगी। मछलीशहर सीट से भाजपा सांसद रहे रामचरित्र निषाद का टिकट भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का समर्थक होने की वजह से काट दिया था। जिसके बाद उन्होंने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के साथ आकर 2019 का चुनाव सपा प्रत्याशी के रूप में लड़ा था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »