24 Apr 2024, 12:28:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

ममता बनर्जी बोलीं- नक्सलियों से ज्यादा खतरनाक है भाजपा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 19 2021 4:18PM | Updated Date: Jan 19 2021 4:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आने के साथ ही सियासत जोरों पर है। राजनीतिक पार्टियों के बीच जुबारी जंग तेज होती जा रही है। पुरुलिया में एक रैली को संबोधित करते हुए राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नक्सलियों से कहीं ज्यादा खतरनाक है। तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने पुरुलिया की रैली में कहा कि जो लोग भाजपा में जाना चाहते हैं, वे जा सकते हैं, लेकिन हम अपना सिर भाजपा के सामने नहीं झुकाएंगे।
 
ममता ने आरोप लगाया कि भाजपा और सीपीएम पार्टी हमारी बैठकों में अपने आदमियों को भेजकर उपद्रव मचाने का काम कर रही हैं। अब हम भी इन पार्टियों की बैठक में अपने आदमियों को भेजकर इनकी बैठकों में बवाल करेंगे। ममता ने भाजपा पर लोगों से झूठ बोलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आप सभी ने लोकसभा में भाजपा के लिए मतदान किया, लेकिन क्या आपका सांसद आपसे मिलने जाता है? क्या उन्होंने आपको कुछ दिया है? वे चुनाव से पहले झूठे वादे करेंगे और एक बार चुनाव खत्म हो जाएगा तो वे भाग जाएंगे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »