29 Mar 2024, 03:18:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राम मंदिर निर्माण के लिए खुलकर मिल रहा चंदा, 2 दिन में जुटाए 200 करोड़

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 19 2021 12:41AM | Updated Date: Jan 19 2021 12:41AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रामजन्मभूमि में विराजमान रामलला के मंदिर निर्माण के लिए रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से शुरू किए गये निधि समर्पण अभियान के चौथे दिन तक करीब सौ करोड़ का आंकड़ा छू गया है। ट्रस्ट के महासचिव एवं विहिप के अन्तरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय ने बताया कि पहले दिन 24 घंटे में ही 23 करोड़ की धनराशि बैंकों में जमा हो चुकी थी। इस तरह अब तक सौ करोड़ की राशि के जमा होने की जानकारी  हुई है।

उन्होंने बताया कि देश भर से निधि समर्पण की सूचनाएं दो तरह से मिल रही हैं। पहली कार्यकर्ताओं की ओर से दी जा रही है और दूसरी बैंकों की ओर से दी जा रही है। इन सूचनाओं में अभी अंतर दिख रहा है क्योंकि कई जगहों पर चेक क्लीयरेंस में विलंब के कारण यह अंतर स्वाभाविक भी है। उन्होंने आमजन से अपील की कि आप किसी अपरिचित व्यक्ति कोई राशि न सौंपें। 

ट्रस्ट महासचिव ने यह भी बताया कि बैंकों में धन जमा कराने के लिए प्रत्येक टोली में डिपाजिटर बनाए गये हैं जिन्हें यूनीक आईडी नंबर आवंटित किए गये हैं। बिना यूनीक आईडी के किसी बैंक में धन जमा ही नहीं होगा। बताया गया कि देश भर से अब तक 22 हजार डिपाजिटर बैंकों में पंजीकृत हो गये हैं। इसका अर्थ है कि सम्बन्धित टोलियों के डिपाजिटर बैकों में धनराशि जमा करने गये थे। यह भी जानकारी मिली कि पूरे देश में बैंकों को यूनीक आईडी अपडेट कर भेजने वाली संस्था 'धनुष' जैसे-जैसे अपडेट दे रही है वैसे--वैसे डिपाजिटर की संख्या भी बढ़ती जा रही है। 22 हजार की संख्या में अभी वृद्धि होगी।  

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »