20 Apr 2024, 07:07:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

टीकाकरण की शुरूआत कोरोना पर अंतिम वार : अनुराग ठाकुर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 17 2021 12:21AM | Updated Date: Jan 17 2021 12:22AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शिमला। केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों के राज्यमंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कोरोना आपदा से दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान की शुरुआत करने के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वागत करते हुए इसे कोरोना पर अंतिम वार बताया है।

ठाकुर ने आज यहां कहा कि भारत अवसरों का देश है और देश के अंदर आपदा को अवसर में बदलने की अनूठी क्षमता है। सर्वे भवंतु सुखिन: के मंत्र के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कोरोना आपदा पर आखिरी चोट के लिए भारत में दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान की शुरुआत हो गई है। मोदी के मार्गदर्शन में देश ने कोरोना से बखूबी लड़ाई लड़ी है, अब देश के कोरोना मुक्त होने की बारी है। 

सबसे बड़ी बात हमारे वैज्ञानिकों के तपोबल से यह वैक्सीन भारत में बनी है जोकि देश की आत्मनिर्भरता के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। आमतौर पर एक वैक्सीन बनाने में बरसों लग जाते हैं, लेकिन इतने कम समय में एक नहीं, दो मेड इन इंडिया वैक्सीन तैयार हुई हैं। आज वैज्ञानिकों, स्वास्थ्य कर्मियों, पुलिस कर्मियों और स्वच्छता कर्मचारियों की कड़ी मेहनत रंग लाई है और पूरा राष्ट्र इनके प्रति कृतज्ञ है।

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि पहले चरण के टीकाकरण का पूरा खर्च केंद्र सरकार वहन कर रही है। इतिहास में इतने बड़े स्तर का टीकाकरण अभियान पहले कभी नहीं चलाया गया है। उन्होंने कहा कि कुछ राजनैतिक दल व नेता अपनी विवशता के चलते वैक्सीन को राजनीति का विषय बना कर अपनी छोटी मानसिकता दिखा रहे हैं मगर देशभर में जगह जगह लोग खुले दिल से हमारे वैज्ञानिकों की साधना को सराहते हुए इस टीकाकरण अभियान का स्वागत कर रहे हैं व वैक्सीन लगवाने के लिए उत्सुक हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »