25 Apr 2024, 02:42:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कोरोना संक्रमण की रफ्तार लगातार पड़ रही धीमी - 24 घंटे में मिले...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 15 2021 12:57PM | Updated Date: Jan 15 2021 12:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कोरोना महामारी के खिलाफ शनिवार से शुरू हो रहे देशव्यापी टीकाकरण अभियान के पहले ही कोविड-19 संक्रमण की रफ्तार धीमी पड़ती जा रही है जिसके कारण सक्रिय मामलों की दर घटकर 2.02 प्रतिशत रह गयी है वहीं मौतों की दैनिक संख्या दूसरे दिन भी 200 से नीचे रही।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 15,590 नये मामले सामने आये जिससे संक्रमितों की संख्या एक करोड़ पांच लाख 27 हजार से अधिक हो गयी है। इसी दौरान 15,975 मरीज स्वस्थ हुए जिसके साथ कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या एक करोड़ एक लाख 62 हजार 738 हो गयी और रिकवरी दर बढ़कर 96.53 प्रतिशत हो गयी। सक्रिय मामले 576 कम होकर 2.13 लाख रह गये हैं। इसी अवधि में 191 मरीजों की मौत हो गयी और मृतकों का आंकड़ा एक लाख 51 हजार 918 हो गया है। मृत्यु दर अभी 1.44 फीसदी है।
 
केरल में पिछले 24 घंटों के दौरान सर्वाधिक 1134 सक्रिय मामले बढ़े और इनकी संख्या 66,713 हो गयी है। वहीं सबसे ज्यादा 4,337 मरीज स्वस्थ भी हुए जिसे मिलाकर कोरोना को मात देने वालों की तादाद 7.61 लाख से अधिक हो गयी है जबकि 19 और मरीजों की मौत से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 3392 हो गया है। सक्रिय मामलों में केरल अभी पहले  स्थान पर है। 
 
महाराष्ट्र में भी सक्रिय मामले 200 बढ़े हैं और इनकी संख्या 53,744 हो गयी है। राज्य में कोरोनामुक्त होने वालों का आंकड़ा 18.77 लाख हो गया है वहीं 70 और मरीजों की मौत से मृतकों की संख्या 50,291 हो गयी है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी सक्रिय मामलों में निरंतर कमी आ रही है और अब इनकी संख्या 2937 रह गयी है। वहीं चार और मरीजों की मौत हुई है जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 10,722 हो गयी है। दिल्ली में 6.17 लाख से ज्यादा मरीज कोरोनामुक्त हुए हैं। दक्षिणी राज्य कर्नाटक में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 8747 रह गयी है। राज्य में मृतकों का आंकड़ा 12,155 हो गया है तथा अब तक 9.09 लाख से अधिक मरीज स्वस्थ हुए हैं। आंध्र प्रदेश में सक्रिय मामले 2338 रह गये हैं। वहीं 7138 लोगों की जानें जा चुकी है और 8.76 लाख से अधिक लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं। 
 
आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामले 52 कम होकर 10,080 रह गये। इस महामारी से 8543 लोगों की मौत हो चुकी है तथा अब तक 5.76 लाख से अधिक मरीज स्वस्थ हुए हैं। तमिलनाडु में सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 6488 रह गयी है तथा अभी तक 12,246 लोगों की मौत हुई है। राज्य में 8.10 लाख से अधिक मरीज संक्रमणमुक्त हुए हैं। ओडिशा में सक्रिय मामले 11 बढ़कर 2035 हो गये हैं , वहीं 3.28 लाख लोग इस संक्रमण से निजात पा चुके हैं जबकि मृतकों की संख्या 1896 हो गयी है। 
तेलंगाना में सक्रिय मामले 53 बढ़कर 4442 रह गये हैं और 1574 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 2.85 लाख से अधिक लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं। पश्चिम बंगाल में कोरोना के सक्रिय मामले 31 कम होकर 7272 रह गये हैं और 10010 लोगों की मौत हुई है। राज्य में अब तक 5.46 लाख से अधिक लोग स्वस्थ हुए हैं। पंजाब में सक्रिय मामले 50 घटकर 2767 हो गये हैं तथा संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या 1.61 लाख से अधिक हो गई है जबकि 5473 मरीजों की जान जा चुकी है। 
 
मध्य प्रदेश में सक्रिय मामले 186 कम हुए हैं और इनकी संख्या 7108 रह गयी है तथा अब तक 2.39 लाख से ज्यादा लोग स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 3740 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। छत्तीसगढ़ में सक्रिय मामले 373 घटकर 7418 रह गये हैं। राज्य में 2.81 लाख लोग कोरोनामुक्त हो चुके हैं वहीं 10 और मरीजों की मौत होने के साथ मृतकों की संख्या 3537 हो गयी है। 
 
गुजरात में सक्रिय मामले 7056 रह गये हैं तथा 4357 लोगों की मौत हुई है और 2.42 लाख से अधिक लोग इस बीमारी से स्वस्थ भी हुए हैं। बिहार में सक्रिय मामले 55 घटकर 4170 रह गये हैं। राज्य में कोरोना से 1447 लोगों की मौत हुई है जबकि 2.51 लाख से अधिक लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं। कोरोना महामारी से अब तक हरियाणा में 2972, राजस्थान में 2744, जम्मू-कश्मीर में 1915, उत्तराखंड में 1596, असम में 1065, झारखंड में 1048, हिमाचल प्रदेश में 963, गोवा में 752, पुड्डुचेरी में 640, त्रिपुरा में 390, मणिपुर में 365, चंडीगढ़ में 330, मेघालय में 144, सिक्किम में 130, लद्दाख में 128,  नागालैंड में 86, अंडमान निकोबार द्वीप समूह में 62, अरुणाचल प्रदेश में 56, मिजोरम में नौ तथा दादर-नागर हवेली एवं दमन-दीव में दो लोगों की मौत हुई है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »