24 Apr 2024, 07:35:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

किसान प्रदर्शन के दौरान मरने वाले दो किसानों को 5-5 लाख की सहायता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 3 2020 4:55PM | Updated Date: Dec 3 2020 4:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कृषि कानूनों के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शन में भाग ले रहे दो किसान गुरजंट सिंह तथा गुरबचन सिंह की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने आज दोनों किसानों के परिजनों को पांच -पांच लाख रूपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। ये दोनों मानसा तथा मोगा जिले के थे। मृतक किसानों के परिवारों के प्रति सहानुभूति जताते हुये दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना की। मानसा जिले के बछोआना गांव के गुरजंट सिंह की दिल्ली में किसान प्रदर्शन के दौरान मौत हो गयी। मोगा जिले के भिंडर गांव के गुरबचन सिंह (80) की कल दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गयी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »