29 Mar 2024, 11:44:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

रूस में कोरोना का रिकॉर्ड, एक दिन में 569 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 2 2020 12:31AM | Updated Date: Dec 2 2020 12:31AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। रूस में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के 26,402 नये मामले सामने आने के साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 23,22,056 हो गयी है। इस दौरान कोविड-19 के रिकॉर्ड 569 मरीजों की मौत होने से इस महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या 40 हजार को पार कर 40,464 हो गयी। रूस के कोरोना वायरस प्रतिक्रिया केन्द्र ने मंगलवार को एक वक्तव्य जारी कर यह जानकारी दी। वक्तव्य के मुताबिक रूस के 85 क्षेत्रों में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 26,402 नये मामले दर्ज किये गये जिनमें से 5,694 लोगों में कोरोना वायरस का कोई भी लक्षण सामने नहीं आया है। 
 
इन नये मामलों के सामने आने के बाद देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या अब 23,22,056 हो गयी है और प्रतिदिन 1.13 प्रतिशत की दर से मामले बढ़ रहे हैं। राजधानी मॉस्को में सर्वाधिक 6,524 नये मामले सामने आये हैं। इसके बाद सेंट पीटर्सबर्ग में 3,697 और मास्को क्षेत्र में कोरोना संक्रमण के 1104 नये मामले सामने आये हैं। इसके अलावा पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 24,763 मरीज पूरी तरह से ठीक भी हुए हैं। रूस में अब तक 18,03,467 लोग कोरोना संक्रमण को मात दे चुके हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »