29 Mar 2024, 13:45:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ईरान संसद ने परमाणु कार्यक्रम फिर शुरू करने की योजना का अनुमोदन किया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 2 2020 12:17AM | Updated Date: Dec 2 2020 12:18AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तेहरान। ईरान के सांसदों ने  परमाणु वैज्ञानिक मोहसिन फाखरीजादेह की हाल ही में हुयी हत्या के मद्देनजर परमाणु गतिविधि को बढ़ावा देने के लिये मंगलवार को एक राष्ट्रीय योजना की सामान्य रूपरेखा का अनुमोदन किया है। मेहर समाचार एजेंसी के मुताबिक इस योजना की तथा कथित सामान्य रूपरेखा के पक्ष में 248 मत पड़े, जिसके बाद इसे पारित किया गया। इस संबंध में संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति आयोग के प्रवक्ता अबोल्फजल अमोई ने कहा, ' परमाणु कार्यक्रम को देश की जरूरतों के  अनुसार आगे बढ़ाना चाहिये। हम उम्मीद करते हैं कि इस कदम के बाद इसे मजबूत  किया जायेगा।
 
इस योजना का उद्देश्य अमेरिकी और पश्चिमी देशों द्वारा ईरानी  नागरिकों पर लगाये गये प्रतिबंधों के खिलाफ मजबूती से खड़ा होना है। शीर्ष ईरानी परमाणु वैज्ञानिक की हत्या के  बाद जवाबी योजना के बारे में सोचा गया और हत्या के दो दिन बाद रविवार को ईरान की संसद ने एक  प्रासंगिक विधेयक पारित किया, जिसे ईरान पर लगे प्रतिबंधों को हटाने के लिये एक रणनीतिक उपाय करार दिया गया है।’’  अमोई ने कहा कि इस योजना के अनुसार ईरान सालाना 20 प्रतिशत संवर्धित यूरेनियम का कम से कम 120 किलोग्राम उत्पादन करेगा।
 
हथियार-श्रेणी  यूरेनियम का संवर्धन स्तर 20 प्रतिशत से अधिक है। ईरान वर्तमान में परमाणु  समझौते द्वारा निर्धारित 3.67 प्रतिशत संवर्धन स्तर के बजाय 4 प्रतिशत से अधिक  यूरेनियम को बढ़ा रहा है। विधेयक को एक विशेष गैर-संसदीय प्राधिकरण ' संरक्षक परिषद ' की ओर से मंजूरी मिलने के बाद ही लागू किया जायेगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »