16 Apr 2024, 19:34:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कोरोना को मात देने वाले बढ़े, सक्रिय मामलों की दर में निरंतर कमी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 1 2020 11:28AM | Updated Date: Dec 1 2020 11:28AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के नये मामलों में काफी गिरावट आयी है और विभिन्न राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में मामले तिहायी अंक से नीचे रहेतथा स्वस्थ होने वालों की तादाद में लगातार इजाफा होने से सक्रिय मामलों में जबरदस्त कमी आयी है जिससे इसकी दर 4.60 फीसदी पर आ गयी है। 

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में 31,118 नये मामले सामने आये और संक्रमितों का आंकड़ा 94.62 लाख हो गया। इस दौरान 41,985 मरीज स्वस्थ हुए और इसी के साथ कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद 88.89 लाख हो गयी। सक्रिय मामलों में 11,349 की गिरावट के साथ यह संख्या 4.35 लाख पर आ गयी। इसी अवधि में 482 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,37,621 हो गया है।

देश में रिकवरी दर बढ़कर अब 93.94 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.45 फीसदी हो गयी है। पिछले 24 घंटों में केरल में सर्वाधिक 6055 मरीज स्वस्थ हुए और सक्रिय मामलों की संख्या सबसे कम 2694 यहीं रही जबकि दिल्ली में सबसे अधिक 108 लोगों की मौत हुई। 

कोविड-19 से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र में सक्रिय मामले कम होकर 91,623 हो गये हैं। राज्य में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 47,151 हो गया है, वहीं अभी तक 16.85 लाख से ज्यादा लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। केरल में स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या 5.38 लाख से अधिक हो गयी और सक्रिय मामले 62,025 हो गये हैं जबकि 2244 लोगों की मौत हो चुकी है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सक्रिय मामलों की संख्या 2206 कम होकर अब 32,885 हो गयी है। वहीं अब तक 9174 लोग इस बीमारी से अपनी जान गंवा चुके हैं, जबकि 5.28 लाख से ज्यादा मरीज कोरोनामुक्त हुए हैं।

दक्षिणी राज्य कर्नाटक में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 1224 कम होकर 23,298 हो गयी है। राज्य में मृतकों का आंकड़ा 11,778 पर पहुंच गया है तथा अब तक करीब 8.49 लाख लोग स्वस्थ हुए हैं। आंध्र प्रदेश में इस दौरान सक्रिय मरीजों की संख्या में 557 की कमी होने से यह 7840 हो गई। राज्य में अब तक कोरोना से 6992 लोगों की मौत हुई है और 8.53 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं।

आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में सक्रिय मामले 476 कम होकर 24,099 हो गये है तथा इस महामारी से 7761 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में अब तक 5.12 लाख मरीज स्वस्थ हुए हैं। तमिलनाडु में सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 10,997 हो गयी है तथा अभी तक 11,712 लोगों की मौत हुई है। राज्य में अब तक 7.59 लाख से अधिक लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।

ओडिशा में सक्रिय मामले घटकर 4921 हो गये हैं और 1739 लोगों की मौत हुई है जबकि रोगमुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 3.12 लाख से अधिक हो गयी है। तेलंगाना में कोरोना के सक्रिय मामले घटकर 9627 रह गए हैं और 1461 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 2.59 लाख से अधिक लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं।

पश्चिम बंगाल में कोरोना के सक्रिय मामलों में 107 की कमी आने के बाद संख्या घटकर 24,298 हो गयी है और 8424 लोगों की मौत हुई है। राज्य में अब तक साढ़े चार लाख से अधिक लोग स्वस्थ हुए हैं। पंजाब में सक्रिय मामले बढ़कर 7842 हो गये हैं तथा संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या 1.39 लाख से अधिक हो गई है जबकि अब तक 4807 लोगों की मौत हो चुकी हैं।

मध्य प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या घटकर होकर 14,771 हो गयी है तथा अब तक 1.88 लाख से ज्यादा लोग स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 3260 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। गुजरात में सक्रिय मामले 14,970 हो गये हैं तथा 3989 लोगों की मौत हुई है और 1.90 लाख लोग इस बीमारी से स्वस्थ भी हुए हैं। बिहार में सक्रिय मामले 5359 हो गये हैं। राज्य में कोरोना से 1264 लोगों की मौत हुई है जबकि 2.27 लाख से अधिक लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।

कोरोना महामारी से अब तक छत्तीसगढ़ में 2861, हरियाणा में 2428, राजस्थान में 2312, जम्मू-कश्मीर में 1694, उत्तराखंड में 1231, असम में 981,  झारखंड में 964, गोवा में 688, पुड्डुचेरी में 610, त्रिपुरा में 370, हिमाचल प्रदेश  में 645, चंडीगढ़ में 277, मणिपुर में 281, लद्दाख में 116, मेघालय में 111, सिक्किम में 109, नागालैंड में 64, अंडमान निकोबार द्वीप समूह में 61, अरुणाचल प्रदेश में 54 तथा दादर-नागर हवेली एवं दमन-दीव में दो लोगों की मौत हुई है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »