नई दिल्ली। केंद्रीय श्रमिक संघों की केंद्र सरकार की श्रम-विरोधी नीतियों के खिलाफ गुरुवार को राष्ट्रव्यापी हड़ताल में अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (एआईबीए) ने भी शामिल होने का एलान किया है। एआईबीए ने आज कहा कि 26 नवंबर को केंद्र सरकार की श्रमिक विरोधी राष्ट्रव्यापी हड़ताल में उससे जुड़े बैंकिंग उद्योग से जुड़े करीब चार लाख सदस्य भी हिस्सा लेंगे। इस फैसले से कल सार्वजनिक क्षेत्र का कामकाज लगभग ठप्प रहने की संभावना है। एआईबीईए भारतीय स्टेट बैंक और इंडियन ओवरसीज बैंक को छोड़कर ज्यादातर बैंकों का प्रतिनिधित्व करता है।