29 Mar 2024, 21:31:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राहुल गांधी ने कहा- बिहार की खुशहाली के लिए महागठबंधन ज़रूरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 30 2020 12:15AM | Updated Date: Oct 30 2020 12:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार में अपने हाल के चुनावी दौरों का अनुभव साझा करते हुए आज कहा कि राज्य की जनता बदलाव चाहती है और महा गठबंधन ही बिहार में खुशहाली ला सकता है। गांधी ने पश्चिमी चंपारण में कल चुनावी सभा को संबोधित किया था। उन्होंने अपने चुनावी दौरे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जारी कर कहा कि इस दौरान उन्होंने अनुभव किया कि बिहार में लोग बदलाव चाहते  है इसलिए वह विश्वास दिलाते हैं कि महागठबंधन उन्हें बेहतर बिहार देगा।
 
उन्होंने ट्वीट किया,‘‘बिहार की जनता बदलाव चाहती है और महागठबंधन उन्हें बेहतर कल के लिए आश्वस्त करता है।’’ कांग्रेस नेता ने कहा,‘‘बिहार चुनाव अभियान के दौरान मेरे अनुभवों पर एक फिल्म मेरे यूट्यूब चैनल पर रिलीजÞ की गयी है। उसी फिल्म का एक छोटा प्रोमो यहाँ साझा कर रहा हूँ। आइए, आप भी इस यात्रा का हिस्सा बनिए।’’  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »