29 Mar 2024, 14:01:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

JP नड्डा ने राहुल पर बोला हमला - कांग्रेस के शहजादे को भारत की किसी भी चीज...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 29 2020 12:51PM | Updated Date: Oct 29 2020 12:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तेज हमला करते हुए कहा  ‘शहजादे’ को भारत की किसी भी चीज पर विश्वास नहीं है, तो वे अपने ‘सबसे भरोसेमंद देश’ पाकिस्तान की ही सुन लें। नड्डा ने आज ट्वीट कर कांग्रेस पर जोरदार प्रहार करते हुए कहा, ‘‘कांग्रेस के शहजादे को भारत की किसी भी चीज पर विश्वास नहीं है, चाहे वह सेना हो, सरकार हो या हमारे लोग हों। तो वे अपने ‘सबसे भरोसेमंद देश’ पाकिस्तान की ही सुन लें। उम्मीद है कि अब तो उनकी आंखें खुलेंगी...।
 
उन्होंने आगे लिखा, ‘‘कांग्रेस अपने ही सशस्त्र बलों को कमजोर करने की मुहिम में लगी रही। कभी उनका मजाक उड़ाती रही तो कभी वीरता पर संदेह जाहिर करती रही। हर प्रकार की चालबाजी की ताकि सेना को अत्याधुनिक राफेल न मिल सके। लेकिन देशवासियों ने ऐसी राजनीति को नकारकर कांग्रेस को कड़ा सबक सिखाया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »