19 Apr 2024, 23:02:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार को दिग्विजय सिंह चला रहे थे : उमा भारती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 26 2020 3:06PM | Updated Date: Oct 26 2020 3:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायसेन। मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने आज आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस की 15 माह की पूर्ववर्ती सरकार को पर्दे के पीछे से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह चला रहे थे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता भारती ने रायसेन जिले के सांची विधानसभा क्षेत्र के अधीन आने वाले सांचेत में चुनावी सभा को संबोधित किया। भाजपा प्रत्याशी प्रभुराम चौधरी के समर्थन में आयोजित सभा में भारती ने कहा कि बड़े बड़े चुनावी वादे करने वाली कांग्रेस, राज्य में सत्ता में आ गयी थी, लेकिन वो वादे पूरे नहीं कर पायी।
 
भारती ने कहा कि सत्ता में आने पर कमलनाथ मुख्यमंत्री बन गए, लेकिन वास्तव में सरकार 'मिस्टर बंटाढार' श्री दिग्विजय सिंह चला रहे थे। यह तो अच्छा हुआ कि कांग्रेस के तत्कालीन मंत्रियों और विधायकों ने ही विरोध किया और सरकार मात्र 15 माह में ही गिर गयी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने तत्कालीन सरकार को नहीं गिराया था। वो सरकार कांग्रेस नेताओं के कृत्यों के कारण ही गिरी है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वे तो इस कार्य के लिए तत्कालीन सरकार के उन कांग्रेस विधायकों के प्रति आभार प्रकट करना चाहती हैं, जिन्होंने साहस दिखाया और जनविरोधी सरकार गिरा दी।
 
वरिष्ठ भाजपा नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यो का भी जिक्र किया और कहा कि उनके हाथों में देश पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने का अनुरोध करते हुए कहा कि मौजूदा हालातों में मतदाताओं को सोच समझकर ही अपना मत देना चाहिए और किसी तरह के बहकावे में नहीं आना चाहिए। इसके पहले प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने सांची विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विजय महाजनसंपर्क अभियान की शुरूआत कन्या पूजन के साथ ही।
 
उन्होंने लोगों से मुलाकात भी की और भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने का अनुरोध किया। शर्मा ने मीडिया से चर्चा में कहा कि इस अभियान के तहत मुख्यमंत्री से लेकर केंद्रीय मंत्री, राज्य के सभी मंत्री एक नवंबर तक प्रत्येक मतदान केंद्र तक जाएंगे। चुनाव में विजय सुनिश्चित करने के लिए मतदान केंद्र तक भाजपा का पहुंचना आवश्यक है। शर्मा ने भी आरोप लगाए कि पूर्ववर्ती सरकार में श्री दिग्विजय सिंह ने प्रदेश को बर्बाद कर दिया। उन्होंने श्री कमलनाथ पर भी हमला बोला और कहा कि वे उद्योगपति हैं और जनता के हितों से कोई मतलब नहीं है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »