29 Mar 2024, 04:52:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राजनाथ ने पूर्वी सेक्टर में स्थिति और सैन्य तैयारियों की समीक्षा की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 25 2020 12:36AM | Updated Date: Oct 25 2020 12:36AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। चीन के साथ पूर्वी लद्दाख में पिछले पांच महीने से चले आ रहे सैन्य गतिरोध के बीच दार्जीलिंग और सिक्किम के दो दिन के दौरे पर गये रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्वी सेक्टर में स्थिति और सैन्य तैयारियों की समीक्षा की है। रक्षा मंत्री आज दिन में पूर्वी सेक्टर में 33 वीं कोर के मुख्यालय सुकना पहुंचे थे। 

रक्षा मंत्री के कार्यालय ने आज ट्विट कर कहा , ‘‘रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्वी सेक्टर में सुकना स्थित 33वीं कोर के मुख्यालय में स्थिति और तैयारियों की समीक्षा की।’’ सिंह पूर्वी सेक्टर में अग्रिम मोर्चों का दौरा करेंगे और जवानों के साथ बातचीत करेंगे।

रक्षा मंत्री इस बार जवानों के साथ दशहरा मनायेंगे और शस्त्र पूजा करेंगे। वह सीमा सड़क संगठन द्वारा तैयार किये गये ढांचागत प्रोजेक्ट का भी उद्घाटन करेंगे। उल्लेखनीय है कि पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर करीब पिछले पांच महीने से सैन्य गतिरोध बना हुआ है और कई जगहों पर दोनों देशों के सैनिक कई बार आमने-सामने आ चुके हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »