29 Mar 2024, 00:44:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

दिल्ली में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले 26000 के पार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 24 2020 12:16AM | Updated Date: Oct 24 2020 12:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

 नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 4,086 नये मामले सामने से संक्रमितों की कुल संख्या 3.48 लाख के पार पहुंच गयी लेकिन चिंता की बात यह है कि इस दौरान मरीजों के स्वस्थ होने की दर में कमी दर्ज की गयी है जिससे सक्रिय मामलों में वृद्धि हुई है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार राजधानी में संक्रमितों की संख्या 3,48,404 हो गई। इस दौरान 3,296 और मरीजों के स्वस्थ होने से अब तक कुल 3,16,214 लोग कोरोना वायरस को मात दे चुके हैं।
 
इसके साथ ही कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने की दर आंशिक घट कर 90.76 तक आ गई जो गुरुवार को 90.80 प्रतिशत  थी। इसी अवधि में कोरोना संक्रमण से 26 और मरीजों की मौत होने से इस महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 6,189 हो गयी है। दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 58,568 लोगों जांच की गई और यहां अब तक वायरस के कुल 42,59,878 नमूनों की जांच की जा चुकी है।
 
राजधानी में प्रति 10 लाख पर जांच का औसत आंकड़ा 2,24,204 है। चिंता की बात यह है कि नये मामलों की तुलना में स्वस्थ लोगों की संख्या कम होने से सक्रिय मामलों में वृद्धि दर्ज की गयी है। राजधानी में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 764 और बढ़ कर आज 26,001 हो गयी जो गुरुवार को 24,117 थी। इनमें से होम आइसोलेशन में 15,483 लोग भर्ती हैं। इसबीच राजधानी में निषिद्ध क्षेत्रों में एक बार फिर से वृद्धि दर्ज की है और इनकी संख्या बढ़कर अब 2,777 हो गयी है।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »