20 Apr 2024, 17:29:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

बिहार में रैली से पहले राहुल ने बीजेपी पर बोला शायराना अंदाज में हमला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 23 2020 1:31PM | Updated Date: Oct 23 2020 1:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। बिहार में आज दो बड़ी राष्ट्रीय पार्टियों के दिग्गज नेताओं की रैली है। पीएम मोदी आज गया, रोहतास और भागलपुर में रैलियां करेंगे तो वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी बिहार चुनाव प्रचार के लिए मैदान में उतर रहे हैं। राहुल गांधी आज नवादा और भागलपुर में रैलियां करेंगे। लेकिन इसी पहले राहुल गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर शायराना अंदाज में निशाना साधा है।
 
राहुल गांधी ने अपने ट्विटर एकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, 'तुम्हारे दावों में बिहार का मौसम गुलाबी है मगर ये आंकड़े झूठे हैं ये दावा किताबी है।' कोरोना हो या बेरोज़गारी, झूठे आँकड़ों से पूरा देश परेशान है। आज बिहार में आपके बीच रहूँगा। आइए, इस झूठ और कुशासन से पीछा छुड़ाएँ।
 
बता दें कि राहुल गांधी की नवादा में होने वाली रैली में उनके साथ आरजेडी नेता तेजस्वी यादव भी होंगे। बिहार चुनाव के लिए राहुल गांधी की यह पहली सभा होगी। कांग्रेस यहां 70 सीटों पर चुनाव लड़ रही है और आरजेडी के साथ महागठबंधन की दूसरी बड़ी पार्टी है।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »