23 Apr 2024, 18:39:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

PM मोदी ने कोविड स्थिति की समीक्षा की, त्यौहारों के दौरान प्रोटोकॉल के पालन पर दिया जोर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 22 2020 6:54PM | Updated Date: Oct 22 2020 7:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने त्यौहारों के दौरान उत्साह तथा उल्लास के बीच कोविड महामारी से संबंधित प्रोटोकॉल का ध्यान रखने की अपील की है। 
 
        मोदी ने पूर्वी क्षेत्रीय सांस्कृतिक केन्द्र द्वारा कोलकाता में लगाये गये पंडाल का अनावरण करते हुए कहा कि कोरोना महामारी को देखते हुए मास्क पहनने , सामाजिक दूरी बनाये रखने और अन्य एहतियाती उपायों का त्यौहारों की खुशियां मनाते समय विशेष ध्यान रखे जाने की जरूरत है जिससे कि कोरोना के संक्रमण पर अंकुश लगाया जा सके। 
 
      यह पहला मौका है जब प्रधानमंत्री ने दुर्गा पूजा के दौरान बंगाली समुदाय के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर देश के सामाजिक तथा आर्थिक विकास में बंगाल के महत्वपूर्ण योगदान का उल्लेख किया। 
 
        प्रधानमंत्री ने कहा,‘‘ बंगाल ने आजादी के समय से ही महत्वपूर्ण योगदान दिया है और सांस्कृतिक क्षेत्र में भी इसका अथाह योगदान रहा है। पहले भी इस राज्य ने देश को ‘दिशा’ दिखायी है हमें उम्मीद है कि यह कोरोना की इस छाया में भी देश को रास्ता दिखायेगा। ’’       
 
 मोदी ने अपने संबोधन की शुरूआत बंगला भाषा में की और लोगों को दुर्गा पूजा तथा दीवाली की शुभकामनाएं दी। प्रधानमंत्री का बंगाल में आज वीडियो कांफ्रेन्स के माध्यम से दस पंडालों का उद्घाटन करने का कार्यक्रम है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पहले ही राज्य के दस जिलों में 70 पूजा पंडालों का उद्घाटन कर चुकी हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »