29 Mar 2024, 20:41:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

लालू ने नीतीश को कहा मुख्‍य 'मौका' मंत्री, और सुशील मोदी को धोखा मंत्री

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 22 2020 1:20PM | Updated Date: Oct 22 2020 1:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। लालू यादव के लिए राजनीति में आने के बाद यह पहला मौका है जब वह बिहार विधानसभा चुनाव से दूर हैं लेकिन जेल से भी उन्‍होंने विरोधियों पर हमला जारी रखा है। गुरुवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर लालू ने एक पोस्‍टर पोस्‍ट कर मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्‍यमंत्री सुशील मोदी पर हमला किया। उन्‍होंने पोस्‍टर में मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार  मुख्य “ मौका” मंत्री बताया है तो सुशील मोदी को उप मुख्य “ धोखा” मंत्री। 
 
इस पोस्‍टर को जारी करते हुए लालू यादव ने लिखा है-बिहार की जनता ने नीतीश कुमार और सुशील मोदी को बहुत मौका दिया है मगर इन दोनों नेताओं ने जनता को हमेशा ही धोखा दिया है।  गौरतलब है कि लालू ने बुधवार को एक अन्‍य ट्वीट में डबल इंजन की सरकार पर निशाना साधा था। अभी तक जदयू पर हमलावर दिख रहे लालू ने नोटबंदी, जीएसटी और लॉकडाउन के लिए केंद्र की भाजपा सरकार को निशाने पर लिया। उसे अमीरों की सरकार करार दिया। हालांकि लालू ने अपने ट्वीट में किसी का नाम नहीं लिया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »