19 Apr 2024, 05:30:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाकिस्तान में सिलेंडर फटने से बड़ा धमाका, 3 की मौत, 15 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 21 2020 1:20PM | Updated Date: Oct 21 2020 1:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कराची। पड़ोसी देश पाकिस्तान के कराची में बड़ा ब्लास्ट हुआ है। इस ब्लास्ट में अबतक तीन लोगों की मौत हो चुकी हैं। वहीं, करीब 15 लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि ये ब्लास्ट गुलशन-ए-इकबाल में मसकन चौरंगी में दो मंजिला इमारत में हुआ है। हालांकि ब्लास्ट सिलेंडर फटने से हुआ है या किसी और वजह से, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।
 
इस ब्लास्ट के बाद आस पास की कई इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है। बता दें कि इससे पहले कल कराची में आधी रात को बवाल भी हुआ था। यहां कल सेना और सिंध की पुलिस आमने-सामने आ गईं थीं। बता दें कि रविवार को इमरान सरकार के खिलाफ 11 विपक्षी दलों के महागठबंधन पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) ने कराची में अपनी बड़ी सार्वजनिक रैली का मंचन किया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »