19 Apr 2024, 13:32:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कोरोना: दिल्ली में नहीं थम रहा कोरोना, रिकवरी दर में भी आंशिक गिरावट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 19 2020 12:36AM | Updated Date: Oct 19 2020 12:36AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राजधानी में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 3,299 नये मामले सामने से संक्रमितों की कुल संख्या 3.31 लाख के पार पहुंच गयी लेकिन चिंता की बात यह है कि इस दौरान मरीजों के स्वस्थ होने की दर में कमी दर्ज की गयी है तथा सक्रिय मामलों में वृद्धि हुयी है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार राजधानी में संक्रमितों की संख्या 3,31,017 हो गई। इस दौरान 2,863 और मरीजों के स्वस्थ होने से अब तक कुल 3,01,716 लोग कोरोना वायरस को मात दे चुके हैं। इसके साथ ही कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने की दर 91.14 प्रतिशत रह गयी जो शनिवार को 91.19 फीसदी थी।
 
इसी अवधि में कोरोना संक्रमण से 28 और मरीजों की मौत होने से इस महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर  6,009 हो गयी है। दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 49,414 लोगों जांच की गई और इसमें पॉजिटिव दर 6.68 प्रतिशत रही। यहां वायरस के कुल 39,90,438 नमूनों की जांच की जा चुकी है।
 
राजधानी में प्रति 10 लाख पर जांच का औसत आंकड़ा 2.10 लाख है। दिल्ली में कुल जांच में पाजिटिव दर 8.30 प्रतिशत पाई जा रही है। चिंता की बात यह है कि नये मामलों की तुलना में स्वस्थ लोगों की संख्या कम होने से सक्रिय मामलों में वृद्धि दर्ज की गयी है। राजधानी में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 408 और बढ़ कर आज 23,292 हो गयी जो शनिवार को 22,884 थी। इनमें से होम आइसोलेशन में 13,742 हैं। दिल्ली में कोरोना से मृत्यु दर 1.82 प्रतिशत है। राजधानी में निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या 19 और बढ़कर 2770 हो गयी है जो चिंता का विषय है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »