20 Apr 2024, 05:51:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कोरोना मामले 75.43 लाख के पार, सक्रिय मामले घटकर 7.76 लाख

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 19 2020 12:19AM | Updated Date: Oct 19 2020 12:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के मामले 75.43 लाख के पार पहुंच गए हैं और पिछले एक सप्ताह के दौरान कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या नौ लाख से घटकर अब 7.76 लाख के करीब पहुंच गई है। विभिन्न राज्यों से प्राप्त रिपोर्टों के मुताबिक रविवार देर रात तक संक्रमण के 51,054 नये मामलों के साथ संक्रमितों का कुल आंकड़ा 75.43 लाख हो गया है और मृतकों की संख्या 498 और बढ़कर 1.14 लाख हो गयी है। देश में नये मामलों की तुलना में कोरोना महामारी से निजात पाने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है और इसी कड़ी में 56,643 कोरोना मरीजों के ठीक होने के साथ अब तक 66.51 लोग इस बीमारी से मुक्ति पा चुके हैं।

कोरोना संक्रमण के नये मामलों में कमी आने और इनकी तुलना में स्वस्थ लोगों की संख्या वृद्धि होने के कारण सक्रिय मामलों में 6,336 की कमी दर्ज की गयी है। सक्रिय मामले घटकर 7.76 लाख पर आ गये हैं। कोरोना से देश में सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र 1.82 लाख सक्रिय मामलों के साथ शीर्ष पर है। वहीं कर्नाटक 1.09 लाख मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है  जबकि केरल 95,203 सक्रिय मामलों के साथ तीसरे स्थान पर है।

कोरोना महामारी से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र में लंबे अंतराल के बाद कोरोना संक्रमण के नये मामले दस हजार से कम 9,060 सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 15.95 लाख के पार पहुंच गयी। राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान नये मामलों की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गयी जिसके कारण सक्रिय मामलों में कमी आयी है। सक्रिय मामलों की संख्या 2,513 और घटकर 1.82 लाख रह गयी।

इस दौरान रिकॉर्ड 11,204 और मरीजों के स्वस्थ होने से संक्रमण से मुक्ति पाने वालों की संख्या 13.69 लाख हो गयी है तथा 150 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 42,115 हो गयी है। राज्य में मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 85.86 फीसदी पहुंच गयी है जबकि मृत्यु दर महज 2.63 प्रतिशत है। कोरोना संक्रमण के मामले में भारत दुनियाभर में अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर है। अमेरिका में संक्रमितों की कुल संख्या 81.11 लाख हो गयी और इस हिसाब से भारत अब 5.67 लाख मामले ही पीछे हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »