20 Apr 2024, 09:56:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका में कोरोना से अश्वेत अमेरिकियों की ज्यादा मौत : कमला हैरिस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 18 2020 1:28PM | Updated Date: Oct 18 2020 1:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वॉशिंगटन। डेमोक्रेटिक उप-राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस ने कोरोना वायरस के कारण हो रही अमेरिकियों की मौत को लेकर अजीब बयान दिया है। कमला हैरिस ने कहा है कि अश्वेत अमेरिकी COVID-19 से सफेद अमेरिकियोंकी तुलना में दोगुनी तेज दर से मर रहे हैं। कमला हैरिस ने एक ट्वीट में लिखा है, 'अश्वेत अमेरिकी COVID-19 से सफेद अमेरिकियों की अपेक्षाकृत दोगुनी दर से मर रहे हैं। इस महामारी ने हमारे राष्ट्र में असमानताओं को और अधिक प्रबल कर दिया है। यह स्पष्ट है कि इन विषमताओं का सामना करना इस प्रशासन के लिए प्राथमिकता नहीं है। हाल के दिनों में डेमोक्रेटिक उप-राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस ट्रम्प प्रशासन पर स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली को लेकर हमलावर हैं। इसी क्रम में कमला ने यह ट्वीट किया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »