19 Apr 2024, 09:00:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

बलिया गोलीकांड : विधायक के समर्थन से BJP नाराज, सुरेंद्र सिंह को बुलाया लखनऊ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 18 2020 1:13PM | Updated Date: Oct 18 2020 1:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। बलिया गोलीकांड के आरोपी धीरेंद्र सिंह के समर्थन में खड़े रहने वाले बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह पर पार्टी सख्त नजर आ रही है। पार्टी विधायक को शाम को ही लखनऊ बुलाया गया है। सूत्रों का मुताबिक सुरेंद्र सिंह ने बलिया गोलीकांड को लेकर जिस तरह से बयानबाजी की है, उससे पार्टी असहज है. इसी सिलसिले में यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने विधायक को मिलने के लिए बुलाया है।
 
बता दें कि बलिया कांड के मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिंह गिरफ्तार कर लिया गया है। वह चार दिन से फरार चल रहा था। धीरेंद्र सिंह को उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने लखनऊ से गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में अब तक कुल नौ आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
 
धीरेंद्र सिंह के समर्थन में बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह बयान देते नजर आए थे। सुरेंद्र सिंह ने धीरेंद्र सिंह के गोली चलाने को क्रिया की प्रतिक्रिया बताया था। सुरेंद्र सिंह ने तब बातचीत में कहा था कि घटना वाले धीरेंद्र सिंह के परिजनों से मारपीट की गई। जिसके बाद आत्मरक्षा में धीरेंद्र सिंह ने गोली चलाई। उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि प्रशासन इस मामले में दोनों पक्षों की सुने और एक तरफा कार्रवाई न करे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »