18 Apr 2024, 06:23:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या फिर हुई एक हजार के पार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 18 2020 12:48PM | Updated Date: Oct 18 2020 12:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या में एक पखवाड़े से लगातार कमी के बाद अब यह फिर से एक हजार से पार हो गयी है हालांकि इस बीमारी से मुक्त होने वालों की तादाद में निरंतर बढ़ोतरी के साथ सक्रिय मामलों में गिरावट का सिलसिला जारी है और इसकी दर 10.45 फीसदी पर आ गयी। अक्टूबर की शुरुआत में मृतकों की संख्या 1000 से अधिक रही लेकिन तीन अक्टूबर के बाद इसमें गिरावट आती गयी और 15 दिनों से इनकी संख्या औसतन 600 से 900 के बीच रही लेकिन रविवार को यह संख्या फिर एक हजार से ऊपर हो गयी।
 
केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 1033 संक्रमितो की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1.14 लाख हो गयी। इसी अवधि में 72,614 लोगों ने कोरोना को मात दी है और इसे मिलाकर देश में अब तक करीब 66 लाख मरीज कोरोनामुक्त हो चुके हैं। नये मामलों में कमी आने से सक्रिय मामले 11,776 घटकर 7.83 लाख रह गये। इस दौरान 61,871 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि होने के बाद इनका आंकड़ा 74.94 लाख हो गया।
 
देश में स्वस्थ होने वालों की दर 88 प्रतिशत हो गयी है जबकि मृत्यु दर अभी 1.52 फीसदी है। कोरोना महामारी से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 4442 कम होकर 1.85 लाख रह गये हैं जबकि 463 की मौत होने से मृतकों की संख्या 41,965 हो गयी है। इस दौरान 14,238 लोग संक्रमणमुक्त हुए जिससे स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 13.58 लाख हो गयी। दक्षिणी राज्य कर्नाटक में पिछले 24 घंटों के दौरान मरीजों की संख्या में 1780 की कमी से सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 1.10 लाख हो गई हैं। राज्य में मृतकों का आंकड़ा 10,427 पर पहुंच गया है तथा अब तक 6.37 लाख लोग स्वस्थ हुए हैं।
 
आंध्र प्रदेश में इस दौरान मरीजों की संख्या 1877 कम होने से सक्रिय मामले 38,979 रह गये। राज्य में अब तक  6406 लोगों की मौत हुई है। वहीं कुल 7.35 लाख लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं। आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में इस दौरान 843 मरीज कम हुए हैं जिससे सक्रिय मामले 34,420 हो गये हैं तथा इस महामारी से 6629 लोगों की मौत हुई है जबकि 4.11 लाख मरीज ठीक हुए हैं। तमिलनाडु में सक्रिय मामलों की संख्या 40,192 गयी है तथा 10,586 लोगों की मौत हुई है।
 
वहीं राज्य में अब तक 6.32 लाख संक्रमणमुक्त हुए हैं। केरल में सक्रिय मामले 96,100 हो गये तथा 1139 लोगों की मौत हुई है जबकि स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 2.36 लाख गयी है। ओडिशा में सक्रिय मामले 20,997 गये हैं और 1121 लोगों की मौत हुई है जबकि रोगमुक्त लोगों की संख्या 2.44 लाख हो गयी है। राजधानी दिल्ली में इस दौरान सक्रिय मामले में 70 की बढ़ोतरी हुई है जिससे यह संख्या 22,884 हो गयी है। वहीं संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या 5981 हो गयी है तथा अब तक करीब तीन लाख मरीज रोगमुक्त हुए हैं।
 
तेलंगाना में कोरोना के 22,050 सक्रिय मामले हैं और 1271 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 1.98 लाख लोग इस महामारी से ठीक हुए है। पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के 33,121 सक्रिय मामले हैं तथा 5992 लोगों की मौत हुई है, वहीं अब तक 2.77 लाख स्वस्थ हुए हैं। पंजाब में सक्रिय मामलों की संख्या 6230 हो गयी है तथा संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या बढ़कर 1.16 लाख  रह गयी है जबकि अब तक 3999 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
मध्य प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या 13,698 है तथा 1.42 लाख मरीज स्वस्थ हुए हैं जबकि 2753 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। गुजरात में सक्रिय मामले 14,565 हैं तथा 3626 लोगों की मौत हुई है और 1.40 लाख लोग इस बीमारी से स्वस्थ भी हुए हैं। बिहार में सक्रिय मामले 10,848 हो गये हैं। राज्य में 990 लोगों की मौत हुई है जबकि 1.91 लाख लोग संक्रमणमुक्त भी हुए हैं।        
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »