26 Apr 2024, 04:56:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

नमाज पढ़ने के लिए सात महीनों बाद खुली मक्का की मस्जिद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 18 2020 12:43PM | Updated Date: Oct 18 2020 12:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सऊदी अरब ने सात महीनों में पहली बार मक्का के अल-हरम मस्जिद में लोगों को नमाज़ पढ़ने की इजाजत दे दी है। मक्का को इस्लाम में सबसे पवित्र धार्मिक स्थलों में माना जाता है। सऊदी अरब के सरकारी टेलीविजन चैनल के मुताबिक देश के नागरिकों और वहां रहने वाले निवासियों को अब इस मस्जिद में जा कर नमाज़ अदा करने की अनुमति होगी। इस महीने की शुरुआत में सऊदी अरब ने नागरिकों और निवासियों को इस्लाम के पवित्र स्थलों, मक्का और मदीना में उमरा तीर्थयात्रा करने की अनुमति दी थी। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए सऊदी अरब ने सात महीने पहले मक्का और मदीना की यात्रा पर रोक लगा दी थी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »