28 Mar 2024, 18:38:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मोदी सरकार सिर्फ अपने कुछ ख़ास ‘मित्रों’ की जेबें भरने में लगी है : राहुल गांधी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 17 2020 2:10PM | Updated Date: Oct 17 2020 2:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने नरेन्द्र मोदी सरकार पर हमला जारी रखते हुए शनिवार को 'वैश्विक भूख सूचकांक ' 2020 को लेकर निशाना साधा और  कहा कि भारत का गरीब भूखा है क्योंकि सरकार सिर्फ अपने कुछ ख़ास ‘मित्रों’ की जेबें भरने में लगी है। शुक्रवार को जारी वैश्विक भूख सूचकांक 2020 के 117 देशों में भारत का 94 वां स्थान है जबकि इंडोनेशिया, पाकिस्तान, नेपाल और बंगलादेश इसकी तुलना में कहीं बेहतर पायदान  पर हैं।

गांधी ने इस संबंध में प्रकाशित एक ग्राफ को अपने ट्विटर पर साझा किया और केंद्र सरकार पर हमला करते हुए लिखा ,"भारत का गरीब भूखा है क्योंकि सरकार सिर्फ अपने कुछ ख़ास ‘मित्रों’ की जेबें भरने में लगी है। सूचकांक के अनुसार इंडोनेशिया 70, नेपाल 73, बंगलादेश 75 और पाकिस्तान 88 वें पायदान पर है। गांधी ने कल कोरोना से अर्थव्यवस्था को लगे झटकों को लेकर केंद्र पर हमला बोला था।

उन्होंने एक ग्राफिक्स साझा करते हुए मोदी सरकार पर तंज कसा," भाजपा सरकार की एक और ठोस उपलब्धि, पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने भी भारत से बेहतर ढंग से कोविड का प्रबंध किया है। वायनाड से सांसद गांधी ने दो दिन पहले ट्वीट करके कहा था कि  प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी ) के आधार पर बंगलादेश जल्द ही भारत को पछाड़ देगा। इसमें उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष  के आंकड़ों का हवाला दिया था। सरकार के सूत्रों ने इस पर जबाव देते हुए गांधी के दावों को गलत बताया था।

 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »