दुबई। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने 2024 में चंद्रमा पर मानव रहित अंतरिक्ष यान को उतारने और चंद्रमा का पता लगाने के लिए एक नई परियोजना शुरू की है। यूएई के प्रधानमंत्री एवं उप राष्ट्रपति मोहम्मद बिन रशिद अल मोक्तम ने बुधवार को इस आशय की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि देश के विशेषज्ञ इंजीनियर इस अंतरिक्षयान को देश में ही निर्मित करेंगे। उन्होंने ट्वीट कर कहा,‘‘लुनर रोवर चंद्रमा की नई साइटों से छवियों और डेटा को वापस भेज देगा जो पिछले चंद्र मिशनों के दौरान नहीं खोजा जा सका है।’’ अमीरात समाचार एजेंसी ने कहा कि यूएई के संस्थापकों में से एक के नाम पर चंद्र रोवर का नाम ‘राशिद’ रखा गया है। यदि वास्तव में यूएई का 2024 का चांद अभियान सफल हो जाता है तो यह अमेरिका, रूस और चीन के बाद चौथा देश बन जाएगा जिनके अंतरिक्ष यान चांद पर उतर चुके हैं।