20 Apr 2024, 08:10:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच बोले कलराज मिश्र - मास्क लगायें और दूरी बनाये

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 30 2020 6:14PM | Updated Date: Sep 30 2020 6:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जयपुर। राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने राज्य कोरोना के बढ़ते प्रकोप पर चिंता जताते हुए आम लोगों से मास्क लगाने और दो गज की दूरी बनाये रखने का अनुरोध किया है। मिश्र ने आज कहा कि राज्य में मास्क लगाने और दो गज की दूरी रखने के लिए जन आन्दोलन की शुरूआत महात्मा गांधी के जन्मदिवस दो अक्टूबर से होगी। इस आन्दोलन के दौरान आम लोगों को मास्क पहनने, उचित दूरी रखने और भीड़-भाड़ से दूर रहने के नियम की अनिवार्य रूप से पालना करने का संदेश दिया जाएगा।
 
उन्होंने कहा कि कोरोना को लेकर वह राज्य में नजर रखे हुए हैं और लगातार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से इस बारे में चर्चा कर रहे हैं। इस महामारी से बचाव ही इसका इलाज है। लोगों को इस बीमारी से बचने के लिए सावधानियां बरतनी होगी। आवश्यक सावधानियों का ध्यान रखना होगा। यह प्रत्येक व्यक्ति के लिए तो जरूरी है ही साथ ही घर, परिवार, समाज, राज्य और देश भी बचाव के इन्हीं तरीकों से सुरक्षित रह सकेगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »