29 Mar 2024, 02:49:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राहुल ने कृषि संबंधी विधेयक को लेकर सरकार पर फिर साधा निशाना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 28 2020 3:10PM | Updated Date: Sep 28 2020 3:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने हाल ही में संसद में पारित कृषि संबंधी विधेयक को लेकर मोदी सरकार पर फिर निशाना साधा और कहा कि उसने यह कानून लाकर किसानों के लिए मौत का फरमान जारी किया है।

गांधी ने सोमवार को ट्वीट किया, ‘‘कृषि संबंधी कानून हमारे किसानों के लिए मौत का फरमान हैं। उनकी आवाज संसद और संसद के बाहर दोनों जगह दबाई गयी। यह प्रमाण है कि भारत में लोकतंत्र खत्म हो गया है।’’  इसके साथ ही उन्होंने एक अखबार में छपी एक खबर भी पोस्ट की है जिसमें कहा गया है कि राज्यसभा के उपसभापति कहते हैं कि विधेयक को पारित करते समय जब मत विभाजन की मांग की गयी तो विपक्ष अपनी सीटों पर नहीं था लेकिन राज्यसभा टीवी की तस्वीरें कुछ और ही दिखा रही है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »