17 Apr 2024, 03:00:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ट्रंप के टिकटॉक पर प्रतिबंध के आदेश पर रोक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 28 2020 3:08PM | Updated Date: Sep 28 2020 3:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिकी संघीय अदालत के जज ने चीन की वीडियो शेयरिंग ऐप टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाने संबंधी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के फैसले पर रोक लगा दी है। ऐप के डाउनलोड होने पर प्रतिबंध रविवार की रात को लागू होने था लेकिन वॉशिंगटन जिले के जज कार्ल निकोल्स ट्रंप प्रशासन के उस आदेश पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है। 

उन्होंने एक संक्षिप्त आदेश में कहा कि वह टिकटॉक एप स्टोर प्रतिबंध को प्रभावी होने से रोकने के लिए एक प्रारंभिक निषेधाज्ञा जारी कर रहे हैं। इस बीच टिकटॉक ने यहां जारी एक बयान में कहा, ‘‘हमें खुशी है कि अदालत ने हमारे कानूनी तर्कों पर सहमति व्यक्त की और  टिकटॉक ऐप पर प्रतिबंध को लागू करने से रोकते हुए निषेधाज्ञा जारी की है। हम अपने अधिकारों और अपने समुदाय के कर्मचारियों के हित के लिए प्रयास जारी रखेगे।’’ अदालत के दस्तावेजों के अनुसार निकोल्स ने 12 नवंबर के प्रतिबंध को रद्द करने के टिकटॉक के अनुरोध को ठुकरा दिया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »