19 Apr 2024, 11:53:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

बिहार चुनाव से पहले BJP की नई टीम का ऐलान, PM मोदी ने दी बधाई, कही ये बात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 26 2020 5:51PM | Updated Date: Sep 26 2020 6:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 से पहले भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में कई बड़े बदलाव किए हैं। बीजेपी ने कई पदों पर बदलाव करते हुए हुए नए चेहरों को मौका दिया है। बीजेपी ने पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय महामंत्री, राष्ट्रीय महामंत्री, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री राष्ट्रीय प्रवक्ता समेत कई अहम पदों में बदलाव किए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने नई टीम को बधाई दी है।

नड्डा ने इसके अलावा मोर्चा संगठनों के प्रमुखों की नियुक्ति के साथ ही 23 लोगों को राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है। सर्वश्री विधायक रमन सिंह, वसुंधरा राजे सिंधिया, सांसद राधा मोहन सिंह, वैजयंत जय पांडा, रघुबर दास, मुकुल रॉय, सांसद रेखा वर्मा, अन्नपूर्णा देवी, भारती बेन शियाल, डी के अरुणा, एम चौबा ए ओ और अब्दुल्ला कुट्टी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किये गये हैं।

सांसद भूपेन्द्र यादव, अरुण सिंह, दुष्यंत कुमार गौतम, दिलीप सैकिया, कैलाश विजयवर्गीय, डी पुरुन्देश्वरी, विधायक सी टी रवि और तरुण चुग को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। बी एल संतोष राष्ट्रीय महामंत्री तथा वी सतीश, सौदान सिंह और शिव प्रकाश राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री होंगे। पार्टी ने राष्ट्रीय मंत्री पद पर सर्वश्री विनोद तावड़े, विनोद सोनकर, विशेश्वर टूडू, सत्या कुमार, सुनील देवधर, अरविंद मेनन, हरीश द्विवेदी, पंकजा मुंडे, ओम प्रकाश धुर्वे ,अनुपम हाजरा, डॉ नरेन्द्र सिंह, विजया राहटकर और अल्का गुर्जर को नियुक्त किया है। राजेश अग्रवाल कोषाध्यक्ष बनाया गया है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »