28 Mar 2024, 21:30:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पूर्व उपराष्ट्रपति बिडेन ने की भारतीयों की सराहना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 23 2020 3:06PM | Updated Date: Sep 23 2020 3:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका में राष्ट्रपति पद के डेमोक्रेटिक उम­मीदवार और पूर्व उप राष्ट्रपति जो बिडेन ने कहा है कि भारतवंशियों ने कठिन परिश्रम और उद्यमिता से अमरीका में आर्थिक विकास और सांस्कृतिक विविधता को बढ़ावा दिया है। मंगलवार को भारतवंशियों की ओर से आयोजित एक वर्चुअल कार्यक्रम में बिडेन ने कहा कि राष्ट्रपति चुने जाने पर वह एच-1बी वीजा और प्रवासियों से संबंधित उनकी चिंताओं का समाधान करेंगे।

पूर्व उपराष्­ट्रपति ने कहा कि भारतीय मूल के लोग अमेरिका और पूरे विश्­व में सफलतापूर्वक व्­यवसाय चला रहे हैं और सर्वाधिक प्रभावशाली कंपनियों का नेतृत्­व कर रहे हैं। डेमोक्रेटिक नेता बिडेन ने भारतीय मूल के लोगों के सांस्कृतिक, सामाजिक और पारिवारिक मूल्­यों की भी  सराहना की। बिडेन ने कहा, 'अमेरिका और भारत ने  नियम-आधारित भारत प्रशांत क्षेत्र में एक मजबूत रुचि साझा की है, जहां चीन को छोड़कर कोई भी देश अपने पड़ोसियों को धमकी नहीं देता है।' 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »