24 Apr 2024, 02:30:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा के लिए कांग्रेस नेताओं ने कल बुलाई अहम बैठक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 20 2020 11:36AM | Updated Date: Sep 20 2020 11:37AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। संसद में चल रहे मानसून सत्र के बीच कांग्रेस ने कल एक अहम बैठक बुलाई है। इस अहम बैठक में कांग्रेस पार्टी के अंदर चल रहे संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। जानकारी के मुताबिक, संसद में चल रहे मानसून सत्र के बीच कांग्रेस पार्टी ने महासचिव और राज्य प्रभारियों को इस बैठक में शामिल होने के लिए कहा है। 

कांग्रेस के महासचिव और राज्य प्रभारी सोमवार को पार्टी के अंतरिम प्रमुख सोनिया गांधी और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अनुपस्थिति में महत्वपूर्ण संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने एक पत्र में सभी महासचिवों, विशेष समिति के सदस्यों और राज्य प्रभारियों से संगठनात्मक परिचालन मामलों में कांग्रेस अध्यक्ष की सहायता करने का आग्रह किया है। कांग्रेस पार्टी की ये अहम बैठक सोमवार शाम 4 बजे पार्टी मुख्यालय में आयोजित होगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »