19 Mar 2024, 11:34:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पहली बार ऐसे होगा स्वतंत्रता दिवस, शामिल होंगे सिर्फ 2 हजार लोग; बच्चे-बुजुर्गों की...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 15 2020 1:05AM | Updated Date: Aug 15 2020 1:06AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बिहार में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी पूरी कर ली गई है। 15 अगस्त के मौके पर होने वाले परेड के लिए सभी जवानों का कोविड-19 टेस्ट किया जा रहा है। झंडारोहण के बाद सीएम नीतीश कुमार कोरोना वॉरियर्स को सम्मानित करेंगे। इसमें 100 से अधिक फ्रंट लाइनर्स होंगे। पुलिसकर्मी, डॉक्टर, नर्स और प्लाज्मा डोनर को सम्मानित किया जाएगा। प्लाज्मा डोनर्स के लिए अलग से बैठने की व्यवस्था की गई है। बिहार में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 90 हजार पार हो गई है।

आमतौर पर 15 अगस्त समारोह में 50 हजार से अधिक लोग शामिल होते थे। लेकिन, इस बार दो हजार लोगों ही प्रवेश की अनुमति होगी। लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मैदान में बिठाया जाएगा। बच्चे और बुजुर्गों को प्रवेश की अनुमति नहीं है। गेट नंबर 1 से मुख्यमंत्री और गणमान्य अतिथियों को प्रवेश दिया जाएगा। गेट नंबर 10 से आमंत्रित अतिथि, 5 से परेड में शामिल होने वाली टुकड़ियां और 9 से मीडियाकर्मियों को जाने की इजाजत होगी। 

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर गांधी मैदान के चार गेट ही खुलेंगे। चारों गेट पर लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग होगी और हैंड सैनिटाइज कराने के बाद एंट्री दी जाएगी। सभी गेट पर पुलिसकर्मी तैनात होंगे। विशेष जरूरत पड़ने पर गेट खोलने की अनुमति दी जाएगी। कोरोना लक्षण वाले लोगों को प्रवेश की इजाजत नहीं होगी। लक्षण मिलने पर तुरंत जांच के लिए भेजा जाएगा। गांधी मैदान को सैनिटाइज किया जा रहा है और जगह-जगह सैनिटाइजेशन टनल लगाने की भी तैयारी है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »