23 Apr 2024, 15:41:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

लालू-राबड़ी सरकार में बिहार अंधेरे में, सड़कें थीं जर्जर : सुशील

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 14 2020 12:17AM | Updated Date: Aug 14 2020 12:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव एवं राबड़ी देवी सरकार पर विकास की अनदेखी करने का आरोप लगाया और कहा कि उनके कार्यकाल में राज्य अंधेरे में था और सड़के जर्जर थीं।          मोदी ने गुरुवार को ट्वीट किया, ‘‘तेज विकास के लिए अच्छी सड़क और प्रचूर बिजली की जरूरत होती है लेकिन लालू-राबड़ी सरकार में ये दोनों नदारद थे। बिहार अंधेरे में था और सड़कें जर्जर थीं।
 
कोई यहां आना नहीं चाहता था, इसलिए पर्यटन सहित सारे उद्योग-धंधे चौपट थे। लाखों लोगों को बेरोजगारी के चलते पलायन करना पड़ा। उप मुख्यमंत्री ने आरोप लगाते हुए कहा कि जो महापलायन के सियासी गुनहगार थे, वे ही लॉकडाउन के समय दूसरे राज्यों में फंसे मजदूरों की वापसी के लिए 1000 बस भेजने के बड़बोले दावे कर रहे थे। मोदी ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि वर्ष 2006 के पहले राज्य में केवल 835 किलोमीटर ग्रामीण सड़क बनी थी। आज लगभग एक लाख किलोमीटर ग्रामीण सड़कों का निर्माण हो चुका है।
 
उन्होंने कहा कि केवल पिछले पांच साल में 10287 किलोमीटर राज्य राजमार्ग का निर्माण हुआ। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अब राज्य के सभी गांवों को बिजली मिल रही है। विकास दर लगातार दहाई अंकों में बनी हुई है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि विकास के ये आंकड़े और तेजी से बदलता परिदृश्य लालटेन वालों को दिखाई नहीं पड़ता लेकिन जनता देख रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »