29 Mar 2024, 16:24:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राजस्थान : कांग्रेस विधायकों ने बस में गाया गाना- ला पिला दे साकिया..

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 12 2020 3:18PM | Updated Date: Aug 12 2020 3:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जैसलमेर। राजस्थान कांग्रेस में कई महीनों से मची सियासी खींचतान अब खत्‍म होती नजर आ रही है। सचिन पायलट भी अब थोड़े नरम पड़ते नजर आ रहे हैं। वहीं इस बीच जैसलमेर के होटल सूर्यागढ़ में ठहरे कांग्रेस विधायकों का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह बस में गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं। 
 
जैसलमेर के होटल सूर्यागढ़ में ठहरे कांग्रेस के विधायक बुधवार को जयपुर लौट रहे हैं। इन विधायकों का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो बस में गाने गाते नजर आ रहे हैं। ये विधायक बस से जैसलमेर एयरपोर्ट जा रहे थे, जहां से उन्हें जयपुर के लिए फ्लाइट लेनी थी।
न्यूज एजेंसी ANI के हवाले से सामने आए इस वीडियो में कांग्रेस विधायक गाते नजर आ रहे हैं- 'ला पिला दे साकिया पैमाना पैमाने के बाद...होश की बातें करूंगा, होश में आने के बाद...' वहीं दूसरे विधायक साथ में सुर मिलाते हुए नजर आ रहे हैं। 
 
दिल मेरा लेने की खातिर, मिन्नतें क्या क्या न कीं
कैसे नजरें फेर लीं, मतलब निकल जाने के बाद
वक्त सारी जिन्दगी में, दो ही गुजरे हैं कठिन
इक तेरे आने से पहले, इक तेरे जाने के बाद
सुर्ख रूह होता है इंसां, ठोकरें खाने के बाद
रंग लाती है हिना, पत्थर पे पिस जाने के बाद
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »