19 Mar 2024, 10:25:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

रूस का बड़ा दावा - भारत समेत 20 देशों ने मांगी रूसी कोरोना वैक्सीन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 12 2020 1:32PM | Updated Date: Aug 12 2020 1:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मास्को (रूस)। रूस की कोरोना वैक्सीन ‘स्पूतनिक वी’ को भारत सहित 20 से अधिक देशों ने मांग की है। रूसी डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट फंड (आरडीआईएफ) के प्रमुख किरिल दमित्रीवे के अनुसार, दुनिया के 20 देशों ने रूस की कोरोना वैक्सीन ‘स्पूतनिक वी’ की करोड़ों डोज की मांग की है। यह जानकारी खुद किरिल दमित्रीवे ने एक बयान में दी। किरिल के अनुसार, लैटिन अमेरिकी, मध्य पूर्व और कुछ एशियाई देशों ने कोरोना वैक्सीन की मांग की है। 
 
रूसी कोरोना वैक्सीन परियोजना के लिए फंड मुहैया कराने वाली संस्था रशियन डॉयरेक्ट इन्वेस्टमेंट फंड ने अपने बयान में कहा है कि इस वैक्सीन का उत्पादन भारत, दक्षिण कोरिया, ब्राजील, सऊदी अरब, तुर्की और क्यूबा में किया जाएगा। इसमें यह भी बताया गया है कि वैक्सीन के तीसरे फेज का ट्रायल सऊदी अरब, यूएई, ब्राजील, भारत और फिलीपींस सहित कई देशों में किए जाने की योजना है।
रूस ने बताया कि वैक्सीन का बड़े पैमाने पर उत्पादन सितंबर 2020 में शुरू होने की उम्मीद है। भविष्य की योजनाओं में 2020 के अंत तक इस वैक्सीन के 20 करोड़ डोज बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें से 3 करोड़ वैक्सीन केवल रूसी लोगों के लिए होगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »